प्रयागराज: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने संगम तट पर महाकुंभ में किया स्नान
संगम तट पर आज मंगलवार को करीब 4:30 बजे के आसपास आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, कि हमारी भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो सकती है,लेकिन हमारा धर्म एक है,महाकुंभ के आयोजन के लिए उन्होंने योगी सरकार को धन्यवाद दिया है,कहा आधे से ज्यादा भारत यहां महाकुंभ में पहुंच रहा है,यह सदियों से चला आ रहा हमारे धर्म की निरंतरता अद्भुत है।