पानवासा–नरड़ी हनुमान रोड पर बिजली का तार टूटने से गेहूं की फसल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कृषक मांगीलाल मोहनलाल खमोरिया के खेत में अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने