गोहाना: बड़ौता गांव में आग से 10 एकड़ पराली जलकर राख, दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू
Gohana, Sonipat | Nov 29, 2025 गांव बड़ौता में शनिवार दोपहर पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 एकड़ में लगी धान की पराली जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गांव के बिजेंद्र ने अपने खेत में धान की पराली का बड़ा ढेर लगाया हुआ था। ग्रामीणों ने ढेर से धुआं उठता देखा तो तुरंत इसकी सूचना दी।