मयूर विहार: कल्याणपुरी इलाके के जलेबी चौक पर जुआ का अड्डा चला रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल्याणपुरी इलाके के जलेबी चौक पर जुआ का अड्डा चला रहे एक युवक को कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल एक डायरी,एक पेन और 1100 बरामद हुआ है.पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी विपिन कुमार के तौर पर हुई है.