नगर की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने और आगामी ग्रीष्मकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने आज वार्डों का सघन निरीक्षण किया।भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए प्रशासन ने वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 ,6 और 11 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 05 में पानी की समस्या सामने आई, जिसका अध्यक्ष ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल निराकरण करवाया। वार्ड क्रमांक 11 में बोर खनन करवाकर मोटर डलवाया गया तथा वार्ड क्रमांक 04 में बोर जो को हो गया था उसको रिबोर करने का निर्देश दिया गया ।