बेमेतरा: बेमेतरा के बिजली ऑफिस का किसानों ने बिजली समस्या को लेकर किया घेराव
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबा मोहतरा,भोईनाभाठा, तेंदूभाटा,ढारा,पिपरभट्ठा,कुसमी, बहेरा एवं गांगपुर के सैकड़ों किसान भाइयों ने अपनी समस्याओं को लेकर बिजली कार्यालय का घेराव किया। जहा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा आंदोलन में उपस्थित होकर किसानों की आवाज़ को मज़बूती दी और उनके समर्थन में खड़ा हुआ।