पडरौना: डीएम और एसपी की उपस्थिति में तहसील पडरौना सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, नाखुश दिखे फरियादी
कुशीनगर डीएम ,एसपी की उपस्थिति में आज तहसील पडरौना (सदर) के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को सौंपें गए।