औरैया: हादसे में शहीद हुए फफूंद क्षेत्र के चमनगंज निवासी बीएसएफ एएसआई हलीम खाँ को गार्ड ऑफ ऑनर, नम आंखों ने दी विदाई
फफूँद नगर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में शहीद हुए बीएसएफ एएसआई हलीम खाँ (55) को शनिवार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ और गमगीन माहौल ने हर किसी को भावुक कर दिया। बताया गया कि हलीम खाँ छत्तीसगढ़ के दुर्ग कोंडल में बीएसएफ की 178वीं बटालियन में एएसआई पद पर तैनात थे। वे अपने इकलौते बेटे की शादी