वनभुई ब्रिज के समीप पुलिस ने ई रिक्शा से 40.530 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम पाँच बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।