बदायूं: पड़ौआ गांव के निकट मिट्टी खनन विवाद में लेखपाल और सिपाहियों के बीच हुई मारपीट, लेखपाल संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
Budaun, Budaun | Nov 18, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी के रहने वाले 50 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र लालाराम यादव ग्राम कुंवरगांव में लेखपाल के पद पर हैं। तभी केशव पुलिस चौकी मंडी समिति के दो सिपाहियों ने पड़ौआ गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया और कागज मांगे। तब उसी समय लेखपाल बृजेश यादव आ गए और फिर लेखपाल और सिपाहियों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।