भोगनीपुर: पुखरायां में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व, महिलाओं ने किए सबद कीर्तन
पुखरायां कस्बे स्थित गुरुद्वारा में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गुरुनानक जयंती एवं प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं महिलाओं ने ढोलक मंजीरा के साथ सबद कीर्तन किए। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गुरुतेज सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव सिक्खों के प्रथम गुरु थे।