गुना नगर: जिला अस्पताल में महिला कांस्टेबल का मोबाईल चोरी, आरोपी सीसीटीवी मे कैद
गुना जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए एक और चोरी की घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद आए दिन पर्श और मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एक महिला कांस्टेबल का है, जो अपनी मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उनका मोबाइल चोरी हो गया।