इंदौर: तकनीकी ख़राबी के चलते रनवे से वापस लौटी इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट, विमान में सवार थे 140 यात्री
Indore, Indore | Jun 23, 2025 इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट '6E 6332' (एयरबस A320 नियो विमान) सोमवार को रनवे के बीच से वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी तभी प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। इसमें 140 यात्री सवार थे। फ्लाइट के पायलट को जैसे ही तकनीकी खराबी का एहसास हुआ, उन्होंने फौरन फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाया।