इंदौर: तकनीकी खराबी के कारण इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, सुधार के बाद भरी उड़ान
Indore, Indore | Jun 23, 2025 इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस लौट आई। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। उड़ान की तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ। इसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी कर टर्मिनल पर लाया गया। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे