त्रीनगर विधानसभा के विधायक तिलक राम गुप्ता ने अपने क्षेत्र का दौरा किया और जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सीवर से जुड़ी परेशानियों का संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने पानी भराव और जाम सीवर की समस्या रखी, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।