सागर नगर: कड़ाके की ठंड में युवा शक्ति संगठन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंदों को कंबल बांटे
कड़ाके की ठंड को देखते हुए युवा शक्ति संगठन द्वारा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को रविवार शाम 7 बजे कंबल वितरित किए गए। सैकड़ों लोगों को राहत पहुंचाई गई। जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि यह कोई उपकार नहीं बल्कि समाज के प्रति संगठन का कर्तव्य है। अस्पताल में कई ऐसे परिवार मिले जिनके पास सर्दी से बचने के कपडे नहीं थे।