हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में अनियंत्रित बोलेरो से तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बालिका घायल
सुबह अनियंत्रित बोलेरो कस्बे के बांदा मार्ग में एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में जा घुसी। इससे स्कॉर्पियो आगे खड़े वाहनों में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में गेस्ट हाउस के बाहर खेल रही एक बालिका मामूली रूप से चोटिल हो गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। मंगलवार को सुबह कस्बे से बांदा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित