वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिदुपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गंगा किनारे से एक टेम्पू पर लदी करीब 1070 लीटर देशी शराब बरामद की है।पुलिस ने मौके से टेम्पू को जब्त कर लिया है।