करनाल: पराली जलाने पर चार व्यक्तियों पर एफआईआर के आदेश, डीसी उत्तम सिंह ने कहा- पराली में आगजनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Karnal, Karnal | Sep 25, 2024 अगेती फसल की कटाई कर रहे किसानों द्वारा पराली में आग लगाने की कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद पूरा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला में पराली में आग लगाने पर काबू पाने को लेकर उपायुक्त उत्तम सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक व कृषि विभाग के कई अधिकारियों के अमले के साथ जिला के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान कर किसानों पर मामला दर्ज करने आदेश दिए गए।