सुपौल: कोसी नव निर्माण मंच का डिग्री कॉलेज चौक पर बाढ़ कटाव पीड़ितों के लिए एक दिवसीय धरना
Supaul, Supaul | Sep 27, 2025 कोशी नव निर्माण मंच द्वारा डिग्री कॉलेज चौक पर कोशी के बाढ़ कटाव पीड़ितों के लिए एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना स्थल से 17 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 7 अक्टूबर से मुंगरार घाट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।