हुज़ूर: भोपाल के टीटी नगर इलाके से क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के फरारी इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2024 भोपाल टीटी नगर इलाके से क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के 10 हज़ार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को रीवा पुलिस को सौंप दिया गया है। एसीपी मुख्तारकुरैशी ने बताया कि थाना सिविल लाइन जिला रीवा में विगत 7 महीने से कुल्दीप सिंह उर्फ लक्की परिहार फरार था| रीवा पुलिस उसकी तलाश में थी। रीवा पुलिस को भोपाल में छुपे होने का इनपुट मिला था।