हुज़ूर: भोपाल के कोलार रोड स्थित कजली खेड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई,3लाख 67हजार की अवैध शराब की जब्त
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2024 भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेडा में आज आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जब अफसर मौके पर पहुंचे तो अवैध शराब का जखीरा देख दंग रह गए।कारोबारियों ने खेत में शराब से भरे कुप्पे गाड़ रखे थे। वहीं,भट्टी पर शराब बनाई जा रही थी।टीम ने 3लाख 67हजार की अवैध शराब जब्त की है| दो महिलाओं को भी पकड़ा गया है|