मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के देउरा गांव में शुक्रवार की दोपहर रविदसिया संगठन के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रतिमा पर पर लोगों ने पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया। और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।