आरा: छपरापुर यज्ञ का मेला देखने गया बच्चा 2 दिन बाद भी नहीं लौटा घर, परिजन ढूंढने वाले या सूचना देने वाले को देंगे इनाम
Arrah, Bhojpur | Dec 24, 2025 बड़हरा क्षेत्र के छपरापुर गांव में यज्ञ का मेला देखने गया दो 10 वर्षीय बच्चा 2 दिन बाद भी घर नहीं लौटा। लापता बच्चे के पिता रजनीकांत पांडे जो की बड़का लोहार गांव के रहने वाले हैं। उनके द्वारा बड़हरा थाना में बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही परिजनों ने अपील किया है कि जो भी बच्चों के बारे में सूचना देगा उसको इनाम देंगे।