रायबरेली: नरई गांव में रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से पांच घायल, तीन की हालत गंभीर
14 मार्च दोपहर 3:00 बजे रंग लगाने के विवाद में दो पक्ष एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। जिनमें तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते रंग लगाने का बहाना लेकर दोनों बच्चों में गाली गलौज तथा मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गईं है।