लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी पट्टी गांव स्थित बगीचे में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को बुधवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे ग्रामीणों को जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बगल में ही स्थित नाले के पास फेंकी गई खंडित मूर्ति को बरामद किया।