मधेपुरा में गैस की कमी की खबरों के बीच मंगलवार को उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसियों पर देखने को मिली। कई लोग सिलेंडर बुकिंग और आपूर्ति की स्थिति जानने के लिए एजेंसी पहुंचे। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वे ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों में घबराहट की स्थिति बन गई है।