एगारकुंड: चिरकुंडा के वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सूडा व यूनिसेफ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
चिरकुंडा नगर परिषद के सुंदरनगर स्थित सात करोड़ की लागत से बने वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का गुरुवार को सूडा व यूनिसेफ के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया । प्लांट का निर्माण हुए दो साल बीतने को हैं, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है । प्लांट क्यों चालू नहीं हुआ इसी की जानकारी लेने अधिकारी पहुंचे थे।