बेगूसराय: बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस ग्राम में पोखर में डूबने से 2 की मौत
पोखर में भैंस को स्नान कराने के दौरान गहरे पानी में डूब कर आज एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस ग्राम की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी बलराम यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (12) एवं कपिल देव यादव के पुत्र नंदन कुमार (24) के रूप में की गई है।