सोनुआ रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को करीब 7:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ सारंडा मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और ऑपरेटिंग स्टाफ ने सक्रियता दिखाते हुए घायल को आनन-फानन में सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार किया गया है. बेहतर इलाज के