लोहरदगा: महू गांव में शौच करने गई महिला को जहरीला सांप ने काटा समाजसेवी ने पहुंचाया सदर अस्पताल
25 अगस्त को बगड़ू थाना क्षेत्र के महू गांव में शौच करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिसे स्थानीय समाजसेवी ने झाड़ फूंक नहीं कर कर सीधे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों के देखरेख में इलाज किया जा रहा है! स्थानीय समाजसेवी ने बताया कि महू गांव निवासी राजकुमार उरांव की पत्नी लक्ष्मी देवी शौच करने गई थी इसी क्रम में सांप ने काट लिया था!