आष्टा: आष्टा में मंदिर निर्माण रोकने पर भड़का सकल हिंदू समाज, तहसीलदार के खिलाफ नारे लगाए, भगवान के चरणों में सौंपा ज्ञापन
Ashta, Sehore | Jan 22, 2026 आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे आष्टा मालवीय बलाई समाज के मंदिर निर्माण में तहसीलदार द्वारा कथित रुकावट के विरोध में आष्टा में सकल हिंदू समाज सड़क पर उतर आया। पहले भगवान के चरणों में ज्ञापन सौंपा गया, इसके बाद बड़ी संख्या में समाजजन तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन करने आष्टा तहसील कार्यालय पहुंचे।