ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के खंधार लाइवलीहुड कार्यालय परिसर में 27 फरवरी शुक्रवार को 4:00 बजे समूह की बुनकर महिलाओं से सीधा संवाद किया गया।झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी के अधिकारियों, कर्मियों,पंचायत प्रतिनिधियों,समाजसेवियों,गणमान्य, शिक्षाविदों,बुद्धिजीवियों आदि ने ठाकुर गंगटी और मंडरो प्रखंड क्षेत्र की करीब 600 से अधिक बुनकर महिलाओं से संवाद किया