बिजौलिया क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी का असर अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने लगा है। कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर खत्म होने का हवाला देकर उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। इन दिनों 9वीं और 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में छात्राओं के सामने परीक्षा देने को लेकर चि