चांदवा: चंदवा के सरोज नगर के श्री राम दरबार मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा
सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।इसे लेकर मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर करीब चार बजे तक तैयारियां अंतिम चरण में था।मंदिर समिति के अध्यक्ष रविकांत गिनोडीया एवं डॉक्टर अनिल प्रसाद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी।