परागपुर: कोटला बेहड लोक निर्माण विभाग ठेकेदार यूनियन के प्रधान ने इस्तीफे की खबर को बताया निराधार
Pragpur, Kangra | Feb 15, 2024 कोटला बेहड लोक निर्माण विभाग के कुछ ठेकेदारों द्वारा बीते दिवस अखबार में खबर लगवाई थी कि दिनेश पराशर जो कि ठेकेदार युनियन के प्रधान हैं। उन्होंने अस्वस्थ होने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उस खबर का खंडन करते हुए लोक निर्माण विभाग प्रागपुर के विश्रामगृह प्रागपुर में वार्ता के दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे की खबर को सिरे से नकार दिया |