बिल्सी: बिल्सी CHC पर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, शिविर में 500 लोग पहुंचे
बिल्सी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार को एक मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित परामर्श प्रदान करना था। शिविर का शुभारंभ बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने