केसली: महराजपुर में युवती ने फांसी लगाई, हुई मौत
Kesli, Sagar | Sep 2, 2024 यज्ञशाला मोहल्ला निवासी एक 25 साल की युवती ने अज्ञात कारणों के चलते कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के युवती रितु कुर्मी की मां ने जब देखा कि वह कमरे से बाहर नहीं आई है तो उसे उठाने दरवाजा खटखटाया।जब दरवाजा नहीं खुला तो घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जहां सदस्यों ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद परिजनो ने पुलिस को सूचित किया ।