लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार टाइल्स साफ करने का पाउडर बेचने वाले ठग सीसी टीवी में कैद, हो रहा है वायरल
दोनो ठग सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। जनकारी अनुसार मंगलवार सुबह जब घर के पुरूष काम पर चले गए थे उसी समय दो ठग मोटरसाइकिल सवार विनोद सोनी के घर पर पहुंचे। घर पर श्री सोनी की पत्नी मौजूद थी। मोटरसाइकिल सवार ने टाइल्स साफ करने का पाउडर बेचने की बात कहते हुए उनके घर पर लगे टाइल्स को साफ कर के दिखाया!