मथुरा: ब्रज की होली पर विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी
मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। मंदिर में प्रवेश और निकास के मार्ग पहले से निर्धारित रहेंगे, जिससे अव्यवस्था न हो और दर्शन सुचारू रूप से हो सकें ठाकुर जी पर श्रद्धालु खुद से कोई भी रंग-गुलाल नहीं चढ़ा सकेंगे