साल्हावास: हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा झाड़ली व्यायाम शाला परिसर में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार योग कार्यक्रम आयोजित -
गांव झाड़ली व्यायाम शाला में हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की गई।जिसके तहत नागरिकों को योग के प्रति जागरूक किया गया। आयुष विभाग की योग सहायक नीलम आर्य ने झाड़ली व्यायाम शाला परिसर में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार योग कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान में आयुष विभाग के योग सहायक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।