मोरंग: किन्नौर के उपमंडल पूह में समर फेस्टिवल का शुभारंभ डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने किया
शुक्रवार को उपमंडल पूह में आज से तीन दिवसीय समर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इस समारोह का शुभारंभ उपायुक्त डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने रीति रिवाजो से किया। उन्होंने कहा कि समर फेस्टिवल न केवल पर्यटन को प्रोत्साहित करता है बल्कि स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान भी करता है।