लटेरी: उनारसी पुलिस ने क्षेत्र से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार को लटेरी एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि उनारसी थाना क्षेत्र के ग्राम बहेडा खेड़ा में पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को उनारसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था