बालोद: नशे में स्कूल गाड़ी चला रहा था ड्राइवर, वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत; न्यायालय ने ड्राइवर को सुनाई 5 साल की सजा
Balod, Balod | Dec 3, 2025 बालोद के विशेष द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्वेता उपाध्याय गौर ने शराब के नशे में स्कूल वैन चलाकर हादसा करने वाले ड्राइवर बेलौदी निवासी 25 वर्षीय केवल कुमार साहू को विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए 5 वर्ष का सश्रम कारावास और कुल 14,200 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।