मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जौकटिया के भटवलिया नहर चौक के पास के दोपहर करीब तीन बजे ट्रक और टेंपो की आमने सामने टक्कर में टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पहाड़पुर निवासी अटू साह, आलोक कुमार और अनुज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायलों में अनुज कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।