मेसकौर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने की। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।