लाडपुरा: उद्योग नगर के रायपुरा में बाइक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बाइक फिसलने पर युवक घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 7, 2025 शहर के उद्योग नगर इलाके के रायपुरा में मोटरसाइकिल पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया जिससे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फ़िसलने से युवक गम्भीर घायल हो गया। घायल युवक अमर सिंह पुत्र चंद्रशेखर निवासी डीसीएम ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि वह बेल्डिंग का कार्य करता है साइड देखने जा रहा था कि रायपुरा में मोटरसाइकिल पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया