लाडपुरा: उद्योग नगर थाना इलाके में डकनिया रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | May 7, 2025 शहर के उद्योग नगर इलाके में डकनिया रेलवे स्टेशन के निकट डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। उद्योग नगर थाने के हेड कांस्टेबल भूदेव सिंह ने बताया कि मृतक शिवनारायन पुत्र जयनारायण बैरवा श्री राम रेयन्स फेक्ट्री में कार्य करता था वह घर से निकलकर मोबाइल फोन प