बूंदी: पार्षद प्रेम प्रकाश ने पूर्व आयुक्त पर लगाए पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने के आरोप, यूडीएच मंत्री को मेल कर की शिकायत
Bundi, Bundi | May 29, 2024 बूंदी नगरपरिषद कांग्रेस पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ने पूर्व आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया पर पद का दुरपयोग करने व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।पार्षद ने युडीएच मंत्री को मेल कर पूर्व आयुक्त के खिलाफ जांच करने की मांग की। प्रेम प्रकाश का कहना है कि आयुक्त ने स्थानांतरण के बाद भी अतिक्रमण नियमन के अंतर्गत कई पट्टे बनाए जो पद के दुरुपयोग में आते हैं।