अलीराजपुर: जिले के ग्राम सोरवा में मंत्री चौहान ने कहा, छात्रावास में गरीब बच्चे शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे
आलीराजपुर जिले के विकास खंड कट्ठीवाड़ा के ग्राम सोरवा में निर्मित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में रविवार शाम 5:30 बजे मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ग्राम सोरवा मे सर्व सुविधायुक्त छात्रावास में यहां के गरीब परिवार के बच्चे रहकर अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।